रांची। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय, दरभंगा हाउस में कल्याण विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय आधार एवं चिकित्सा शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। 28 और 29 सितंबर को आयोजित इस शिविर में सीसीएल कर्मचारियों और संविदा कर्मियों को आधार संबंधी सेवाओं के साथ मुफ्त स्वास्थ्य जांच व चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। शिविर के दौरान 78 लोगों ने आधार सेवाओं का लाभ उठाया, जबकि 218 कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श के साथ ही कार्यस्थल पर व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया। कर्मचारियों ने परिसर में ही ये सुविधाएं मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
आज खास
ब्रेकिंग
