गुमला। पीडीजे अजीत कुमार सिंह की अदालत ने 2021 के आफताब अंसारी हत्याकांड में दो आरोपियों, गुलाम मुस्तफा अंसारी (लोहरदगा) और असलम अंसारी (पुसो), को दोषी करार दिया है। अदालत 1 अक्टूबर को इनकी सजा पर फैसला सुनाएगी।

यह घटना 3 अप्रैल 2021 की है, जब लरंगो टंगराटोली स्थित एक होटल के पास नाश्ता कर रहे आफताब अंसारी (20) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता मोबत अंसारी की शिकायत पर पुसो थाने में नामजद मामला दर्ज किया गया था। अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर दोनों को दोषी पाया है।