मेदिनीनगर। आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर राज्यभर में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में पलामू जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने निशा भगत को लगातार कथित रूप से प्रताड़ित किए जाने और उनकी मौत से जुड़े पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा अपनी परेशानी सार्वजनिक रूप से सामने रखने के बावजूद यदि समय रहते प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो यह एक गंभीर विषय है।जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने पूरे प्रकरण की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराई जाए।ताकि घटना के सभी पहलुओं के साथ ही कथित प्रताड़ना और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो सके। साथ ही दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उन्होंने
कहा कि निशा भगत के परिजनों को न्याय मिलना चाहिए और राज्य सरकार इस मामले में जवाबदेही सुनिश्चित करे।
