जमशेदपुर। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा मासिक विदाई सह सम्मान समारोह यूनियन के गोपेश्वर हॉल में आयोजित की गई।

समारोह में कुल 15 सेवा निवृत्त कर्मचारियों एवं उनकी धर्मपत्नियां शिरकत की। सबों को यूनियन के महामंत्री आरके सिंह एवं यूनियन पदाधिकारियों के हाथों अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। महामंत्री श्री आरके सिंह सबों को दीपावली, छठ पूजा की शुभकामनाएं देते हुए यूनियन से सदैव संबंध बनाएं रखने की अपील की। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों को भरोसा दिलाया कि जब कभी भी आप सबों को यूनियन के सहयोग की आवश्यकता पड़े , निःसंकोच संपर्क करें। आप कभी भी अपने डिपार्टमेंट के कमेटी मेंबर से संपर्क करें , हर संभव सहयोग प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस यूनियन को आप सबों ने सींचा है , आप सबों के सहयोग और मार्गदर्शन से यूनियन इस मुकाम तक पहुंची है , आप सब, भले कंपनी से सेवानिवृत्त हुए हैं लेकिन यूनियन से नहीं। कार्यक्रम का संचालन नवीन कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन बीके शर्मा ने किया।