देवघर। बुधवार को भाजपा के प्रदेश स्तरीय कई पदाधिकारी और नेताओं ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल वाल्मीकि, प्रदेश प्रवक्ता शंकर रजक सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कामना लिंग का जलाभिषेक कर राज्यवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। भाजपा नेता सह पंडा धर्मरक्षिणी सभा के वरीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े नेताओं ने विधि-विधान पूर्वक पूजन करवाया।