गुमला। जिले के पालकोट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से जुआ खेल रहे 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान जुआ स्थल और आरोपियों के पास से 1.22 लाख रुपये नकद, 3 मोटरसाइकिल, एक आईफोन सहित कुल 17 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सभी गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है।
