रांची। झारखंड के वन, वन्यजीव, जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से जुड़े अनुभवों को संकलित कर तैयार की गई डॉ एटी मिश्रा (आईएफएस) की पुस्तक 'वॉयसेस फ्रॉम दी फॉरेस्ट' का अनावरण बुधवार को वन भवन, रांची में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, झारखंड संजीव कुमार ने किया। इस अवसर पर संजीव कुमार ने डॉ मिश्रा के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक वन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव, ज्ञान और कार्यों का महत्वपूर्ण संकलन है। उन्होंने उम्मीद जताई कि श्री मिश्रा के अनुभवों और ज्ञान से समाज को भविष्य में भी निरंतर लाभ मिलता रहेगा। यह पुस्तक वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, शोधार्थियों तथा पर्यावरण के प्रति रुचि रखने वाले लोगों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। पुस्तक 'वॉयसेस फ्रॉम दी फॉरेस्ट' में झारखंड की समृद्ध वन संपदा, साल के घने जंगलों, बेतला राष्ट्रीय उद्यान, वन्यजीव अभयारण्यों तथा राज्य की जैव विविधता का उल्लेख किया गया है। इसके साथ ही वन संरक्षण की चुनौतियों, खनन एवं पर्यावरण के बीच संतुलन, वन्यजीव संरक्षण तथा स्थानीय जनजातीय समुदायों के पारंपरिक ज्ञान और प्रकृति के प्रति उनके दृष्टिकोण को भी स्थान दिया गया है।
आज खास
ब्रेकिंग
