देवघर। डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने बुधवार को जिले में चल रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत देवघर और मोहनपुर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर आयोजित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) एवं बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) की संयुक्त बैठक तथा चुनाव पाठशाला की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आमगाछी में मतदान केंद्र के बीएलओ सुपरवाइजर की अनुपस्थित मिले, जिसपर डीसी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में इस प्रकार की घोर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर ही डीसी ने एसडीओ को संबंधित बीएलओ सुपरवाइजर के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कारण बताओ नोटिस (शो-कॉज) जारी करने और उनका वेतन रोकने का कड़ा निर्देश दिया।
जिला
ब्रेकिंग
