​रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने 'झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023' के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 के भाषा शिक्षकों का संशोधित अतिरिक्त परीक्षाफल जारी कर दिया है। यह परिणाम सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में घोषित किया गया है, जिसके तहत राज्य के 22 जिलों से कुल 1,265 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

​प्रमुख जिलों के आंकड़े:

​रांची: 155 अभ्यर्थी ,​पलामू: 130 अभ्यर्थी,​गिरिडीह: 103 अभ्यर्थी,

​हजारीबाग: 66 अभ्यर्थी,​गढ़वा: 65 अभ्यर्थी,​लातेहार, सिमडेगा और रामगढ़: 23-23 अभ्यर्थी।

यह संशोधन सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं और उसके आदेशों के बाद किया गया है। विवाद इस बात पर था कि आरक्षित श्रेणी के अधिक मेधावी अभ्यर्थियों को सामान्य श्रेणी में शामिल किया जाए या नहीं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जब तक कोई कानूनी रोक न हो, केवल प्रशासनिक निर्देशों के आधार पर किसी योग्य और मेधावी आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को सामान्य श्रेणी की सीट पाने से नहीं रोका जा सकता।

​इसी निर्देश का पालन करते हुए आयोग ने आवश्यक सूचना संख्या 105 के माध्यम से पुराना परिणाम रद्द कर नया संशोधित रिजल्ट प्रकाशित किया है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुछ अभ्यर्थियों का परिणाम फिलहाल जारी नहीं किया गया है।