चास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत बुधवार को चास प्रखंड कार्यालय के समीप सेवा सेतु कार्यक्रम के अंतर्गत नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटी। चिकित्सकों की टीम ने करीब 100 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच की गई। साथ ही लोगों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुलू महतो और बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयदेव राय ने की, जबकि संचालन मुकेश राय ने किया।
धनबाद सांसद ढुलू महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित रहा है। उनका जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु कार्यक्रम के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र सरकार की योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर भी इसी सेवा भावना की कड़ी है।
बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा सेतु बनकर जनता और केंद्र सरकार के बीच पुल का काम कर रहा है। कार्यकर्ता गांव और बस्तियों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ उनके समाधान का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों से जरूरतमंद लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलती है। उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, रक्तदान शिविर और अन्य सेवा गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।
मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोहित लाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय त्यागी, जिला महामंत्री रामलाल सोरेन, अर्चना सिंह, विभीषण सिंह चौधरी, टिंकू तापड़िया, राजेश घोषाल, बबलू चौबे, हरिषचंद्र सिंह, हरिपद गोप, ब्रज दूबे, बैद्यनाथ प्रसाद लालू, जीतू बाउरी, विशाल गौतम, कमलेश राय, गौर रजवार, ऋषभ राय, सुजीत चक्रवर्ती, धर्मेंद्र महथा, भानुप्रताप सिंह, सुभाष सिंह, प्रीति गुप्ता, सुनीता देवी, माया राय, अम्बिका देवी, मोहन गोराई, दलजीत सिंह, अमर स्वर्णकार, राजेश चौबे, स्वदेश खवास, बिक्रम महतो, शिवशंकर राय, झंटू दे, गोपाल साव, घनश्याम आनंद, महाराज सिंह, अर्जुन सिंह, अजय शर्मा, अवधेश यादव, मनोज पांडेय, सुनीता प्रसाद, मंजू सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
