देवघर। शहर के बंपास टाउन स्थित एक किराए के मकान में रह रही को-ऑपरेटिव कर्मी नीलम सुहासिनी टोपनो की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, जिसके बाद नीलम सुहासिनी टोपनो फर्श पर मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि नीलम सुहासिनी टोपनो मूल रूप से रांची की रहने वाली थीं और को-ऑपरेटिव में कार्यरत थीं। फिलहाल उनके मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।