रांच। झारखण्ड हाई कोर्ट को बुधवार को तीन नए न्यायाधीश मिल गए हैं। मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक ने एक समारोह के दौरान नवनियुक्त न्यायाधीश—मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा—को बारी-बारी से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
हाई कोर्ट परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अदालत के सभी न्यायाधीश, अधिवक्ता, न्यायिक पदाधिकारी और नवनियुक्त न्यायाधीशों के परिजन व रिश्तेदार प्रमुखता से उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त होने से पहले मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा विभिन्न जिलों में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर अपनी सेवाएँ दे रहे थे।
