नोवामुंडी/जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के भनगांव स्थित जंगल में शुक्रवार को एक हथिनी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। हथिनी की मौत की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
ग्रामीणों ने मामले की जानकारी तुरंत वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।
फिलहाल किन परिस्थितियों में हथिनी की मौत हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वन विभाग ने शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
