हजारीबाग। सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स ने झारखंड में अपने कारोबार का विस्तार करते हुए रविवार 11 अक्टूबर को हजारीबाग में नए स्टोर का भव्य उद्घाटन किया। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने फीता काटकर नए स्टोर का शुभारंभ किया।

नए स्टोर में पारंपरिक हस्तनिर्मित सोने के आभूषणों, प्राकृतिक हीरों और आधुनिक डिजाइन की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध होगी। कंपनी के अनुसार, यहां ग्राहकों को शादी-विवाह, त्योहारों, उपहार देने और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए आकर्षक आभूषणों के विभिन्न विकल्प मिलेंगे।

इस नए स्टोर के खुलने से हजारीबाग के ग्राहकों को पारंपरिक भारतीय कारीगरी और आधुनिक आभूषण डिजाइन का संगम एक ही छत के नीचे देखने और खरीदारी करने का अवसर मिलेगा।

कंपनी का यह विस्तार क्षेत्र में अपनी उपस्थिति मजबूत करने और ग्राहकों को बेहतर खरीदारी अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।