जमशेदपुर। जनता दल (यूनाइटेड) जमशेदपुर महानगर, पूर्वी सिंहभूम की ओर से लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती के अवसर पर जेपी सेतु स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय जी उपस्थित रहे। उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा देश और समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के संघर्ष, त्याग और लोकतंत्र की मजबूती के लिए किए गए प्रयासों को स्मरण किया गया। उनकी विचारधारा और संपूर्ण क्रांति का आह्वान आज भी समाज को अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने तथा जनहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर जदयू कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने और समाज एवं राष्ट्र की सेवा में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, प्रवीण सिंह, विनोद सिंह, प्रेम सक्सेना, दीपक गौड़, प्रकाश कोया, राजेश प्रसाद, अभय सिंह, विवेक पांडे, विजय सिंह, नीलरंजन श्रीवास्तव, राजेश कुमार, मृत्युंजय शर्मा, अर्जुन यादव, राकेश कुमार, बृजेन्द्र सिंह, किशोर सिंह, सुनील सिंह, वी.के. शर्मा, गणेश चंद्रा, त्रिलोचन सिंह, कुलदीप सैनी, हरभजन सिंह, पूनम देवी, महावीर सिंह, सुधीर कुमार एवं हितेश ठक्कर सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
