बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के चिंगडा पंचायत के लधनासोल स्थित जंगल में एक जंगली हाथी के आ धमकने से आसपास के ग्रामीण इलाकों में हड़कंप मच गया है। जिसे लेकर वन विभाग ने लोगों को एहतियात बरतने की कड़ी चेतावनी दी है। संवाददाता हिमांशु करण के अनुसार, विभाग ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीण रात या नशे की हालत में बाहर न निकलें, सुबह के वक्त मशरूम, पत्ते व सूखी लकड़ी लाने जंगल का रुख न करें और जंगली रास्ते पर संभलकर चलें। हाथी को देखने की भीड़ या उसे भगाने दूसरे गांव जाने से बचने की हिदायत देते हुए विभाग ने सुरक्षा सुनिश्चित की है, जबकि वनकर्मी लगातार हाथी की हरकतों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
जिला
ब्रेकिंग
