हजारीबाग। हजारीबाग बाल सुधार गृह से शुक्रवार को एक बालक फरार हो गया। घटना के संबंध में संप्रेषण गृह के गृहपति ने लोहसिंघना थाना में मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी के अनुसार, बालक ने बाल सुधार गृह की चारदीवारी के पास सीढ़ी लगाई और उसके सहारे बाउंड्री पर चढ़कर दूसरी ओर कूद गया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही लोहसिंघना थाना पुलिस सक्रिय हो गई और बालक की तलाश में शहर के विभिन्न इलाकों सहित आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी अभियान शुरू किया। पुलिस ने बालक के संभावित ठिकानों पर भी खोजबीन की तथा उसके घर जाकर भी जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार, फरार बालक की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की टीम शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में उसकी खोजबीन में जुटी हुई है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक बालक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। घटना के बाद बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ बालक के फरार होने की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है।
जिला
ब्रेकिंग
