मेदिनीनगर। सदर एसडीपीओ राजेश यादव ने शहर थाना में तीनों टीओपी के टाइगर मोबाइल जवानों को ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जेल से छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने, नशीले पदार्थों की तस्करी व भंडारण पर रोक लगाने तथा ठंड में गृहभेदन की आशंका को देखते हुए देर रात तक गश्त तेज करने को कहा। एसडीपीओ ने संदिग्धों की सूचना तुरंत वरीय अधिकारियों को देने और ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। मौके पर शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार भी मौजूद थे।