रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) से जुड़े मामले में सीआईडी की जांच की आंच अब आयोग के शीर्ष अधिकारियों तक पहुंच गई है। सीआईडी ने कार्रवाई करते हुए जेपीएससी के तीनों मौजूदा सदस्यों- डॉ. अजिता भट्टाचार्य, डॉ. अनिमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद को समन जारी किया है।
मामले की गहनता से पड़ताल कर रही सीआईडी की टीम अब सोमवार को आयोग के इन तीनों सदस्यों से पूछताछ करेगी। माना जा रहा है कि सीआईडी की जांच टीम परीक्षा प्रक्रिया और प्रशासनिक फैसलों से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सदस्यों से जवाब-तलब करेगी।
