रांची। एक्सपो उत्सव 2026 के दूसरे दिन लोगों की भीड़ उमड़ी। छुट्टी होने के कारण लोग यहां काफी संख्या में पहुंचे और परिवार संग समय बिताया, साथ ही जम कर खरीदारी की। यहां मिल रहे ऑफरों और विशेष उत्पादों का लाभ उठाया। यह मेला 7 अक्टूबर तक चलेगा।

3 अक्टूबर को एक्सपो में नाइट मार्केट का आयोजन किया जायेगा। इसमें रात 9 बजे से 12 बजे तक सभी स्टॉल खुले रहेंगे। लोग देर रात तक मेले का आनंद उठा सकेंगे। इसके साथ ही शनिवार को कार्निवाल थीम रहेगा जिसमें जोकर, फायर जगलर, इत्यादि आकर्षण के केंद्र रहेंगे। इसके साथ ही डॉग शोक भी आयोजन होगा।

शुक्रवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुल 150 बच्चों ने भाग लिया। कीमाया, सीधी सरावगी और प्रगति जैन (4 साल से 7 साल ) अरण्या राठौड़, अभिनव कुमार, आदित्य कुमार (12 साल से 18 साल) इसके विजेता रहे।