रांची। झारखंड में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए झारखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत बिडिंग प्रक्रिया के जरिए 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें 200 नॉन-टीचिंग स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और 106 स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पद शामिल हैं।
आवेदन 8 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक किया जा सकता है।आयु सीमा न्यूनतम 23 वर्ष और अधिकतम 64 वर्ष निर्धारित की गई है।नॉन-टीचिंग स्पेशलिस्ट में एनेस्थीसिया, डर्मेटोलॉजी, ENT, फॉरेंसिक साइंस, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र रोग, ऑर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक्स, पैथोलॉजी, मेडिसिन, मनोरोग, रेडियोलॉजी और सर्जरी एवं टीचिंग में एनेस्थीसिया, डर्मेटोलॉजी, ENT, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र रोग, ऑर्थोपेडिक्स, जनरल मेडिसिन, मनोरोग, रेडियोलॉजी और सर्जरी के लिए चयन होगा।इन पदों पर चयन अनुबंध के आधार पर किया जाएगा और चयनित डॉक्टरों की पोस्टिंग विभाग द्वारा निर्धारित विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में होगी।
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी केवल निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से
झारखंड रूरल हेल्थ मिशन सोसाइटी (www.jrhms.jharkhand.gov.in)
और झारखंड भर्ती पोर्टल (www.recruitment.jharkhand.gov.in) कर सकते हैं।
