रांची। बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़ा और मनी लाउंड्रिंग मामले में झारखंड हाईकोर्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दो याचिकाओं पर सुनवाई हुई। अदालत ने दोनों मामलों की अगली सुनवाई के लिए 4 नवंबर की तारीख तय की है।
डिस्चार्ज पिटीशन खारिज करने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से समय मांगा।बिना अभियोजन स्वीकृति के संज्ञान लेने के आदेश को चुनौती देने वाली दूसरी याचिका पर प्रार्थी की ओर से समय मांगा गया।
इस पूरे मामले में विशेष अदालत पहले ही 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप गठन कर चुकी है।अब हाईकोर्ट में मुख्यमंत्री की दोनों याचिकाओं पर 4 नवंबर को सुनवाई होगी।
