रांची।​ दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रांची पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देशानुसार आज फिरायालाल चौक से मैन रोड होते हुए सुजाता चौक तक एक फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान कोतवाली और हिन्दपीढ़ी सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

​पूजा पंडालों, संवेदनशील इलाकों और विसर्जन मार्गों का निरीक्षण करने के साथ-साथ ड्रोन से भी निगरानी रखी गई। फ्लैग मार्च में नगर, ग्रामीण व यातायात एसपी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एसडीओ और कोतवाली डीएसपी सहित भारी संख्या में पुलिस बल, रैपिड एक्शन फोर्स , क्यूआरटीऔर मोटरसाइकिल दस्ता शामिल रहा।

रांची पुलिस ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक चीजें साझा न करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को देने की अपील की है।