रांची। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 24 और 25 अक्टूबर को रांची में आयोजित होने वाली झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वे 23 अक्टूबर को ही रांची पहुंच जाएंगे।
बैठक के पहले दिन यानी 24 अक्टूबर को वे उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त होगा। दो दिवसीय इस बैठक में संगठन के कार्यों की समीक्षा के साथ भविष्य की रणनीतियों का खाका तैयार किया जाएगा।
