​रांची। शहर का मोरहाबादी मैदान 1 से 7 अक्टूबर तक 'एक्सपो उत्सव 2026' की रौनक से गुलजार रहेगा। जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (जेसीआई) द्वारा आयोजित सात दिवसीय इस मेले में देश-विदेश के 400 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इस बार मेले में अफगानिस्तान, थाईलैंड और श्रीलंका जैसे देशों के कारोबारी भी अपनी विशेष सामग्रियों के साथ शामिल हो रहे हैं।

​बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जेसीआई रांची के अध्यक्ष सीए अभिषेक जैन ने बताया कि इस भव्य उत्सव का औपचारिक उद्घाटन राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे।

​ उन्होंने कहा कि महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष 'पिंक हैंगर' बनाया गया है, जिसमें स्टॉल्स पूरी तरह से महिलाओं को आवंटित किए गए हैं।मेले में बड़े ब्रांड्स, स्टार्टअप्स, ऑटोमोबाइल्स, ड्राई फ्रूट्स सहित कई अन्य आकर्षक स्टॉल्स मौजूद हैं।

​बच्चों के मनोरंजन के लिए अलग-अलग तरह के झूलों से सजा एम्यूजमेंट पार्क तैयार किया गया है।

​एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर सीए प्रशांत पाटोदिया के अनुसार 3 अक्टूबर को रात 9 बजे से 12 बजे तक विशेष 'नाइट मार्केट' का आयोजन होगा, जिसमें देर रात तक खरीदारी की जा सकेगी।

एक्सपो के दौरान प्रतिदिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।​पहला दिन बच्चों के लिए 'जूनियर मास्टरशेफ' प्रतियोगिता,

​2 अक्टूबर को चित्रकला प्रतियोगिता, ट्रेजर हंट और तंबोला,​3 अक्टूबर को डॉग शो एवं 'वॉइस ऑफ एक्सपो' और

​6 अक्टूबर को बाहर से आए कलाकारों द्वारा मधुर 'भजन जैमिंग' होगा।

​प्रेस वार्ता के दौरान एक्सपो के संयोजक जेसी सिद्धार्थ चौधरी, रांची चैप्टर के मीडिया प्रभारी जेसी रवि सामोता और जेसी वरुण जालान सहित जेसीआई के कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।