रांची। मोरहाबादी मैदान में जेसीआई की ओर से आयोजित एक्सपो उत्सव में सोमवार को योगा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कुल 140 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की संयोजिका रुचिका जैन एवं अंकिता अग्रवाल थीं। इसके अलावा बुटिक एक्सपो फैशन शो में कुल 23 मॉडल्स द्वारा रांची के 6 डिज़ाइनरों के परिधान की प्रदर्शनी कराई गयी। इस कार्यक्रम के संयोजिका मधु मोदी, जसलीन कौर, रुचिका मोदी एवं राहुल सिंघानिया थे। मंगलवार को भजन जैमिंग का आयोजन होगा जिसमें बाहर से आये कलाकार मधुर भजन प्रस्तुत करेंगे। सोमवार को मेले की शोभा बढ़ाने के लिए स्वामी सहजानंद ब्रिड्जफोर्ड स्कूल से 100 बच्चे मेले में आये। एक सुर में हनुमान चालीसा पढ़ कर लोगों का दिल जीत लिया।