रामगढ़। चेंबर ऑफ कॉमर्स के एक प्रतिनिधिमंडल चेंबर अध्यक्ष मनजीत साहनी के नेतृत्व में रविवार को रामगढ़ छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी से मिलकर रामगढ़ शहर में त्योहार के समय अतिक्रमण हटाओ अभियान पर छठ पर्व तक रोक लगाने की मांग की। क्योंकि यह समय व्यापारियों के लिए व्यापार करने का उपयुक्त समय होता है। इस वक्त हो रहे अतिक्रमण के नाम से तोड़फोड़ से व्यापारियों में भय का माहौल है। जिसे अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह ने बहुत गंभीरता से लेते हुए प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि तत्काल अतिक्रमण हटाओ की कार्रवाई छठ पूजा तक अस्थाई तौर पर बंद रहेगी। आगे अतिक्रमण वाले स्थल का सीमांकन (डिमार्केशन)करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। परंतु अधिशासी अधिकारी ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि आप भी व्यापारियों से अनुरोध कीजिए कि वह अपना दुकान का सामान दुकान के अंदर ही रखें। अगर उनका सामान दुकान के बाहर सड़क पर रखा मिलेगा तो उसे प्रशासन जप्त कर लेगी। प्रतिनिधि मंडल ने अधिशासी अधिकारी को यह भी जानकारी दी की किसी भी कार्रवाई को चलाने के पूर्व व्यापारियों के साथ संयुक्त बैठक कर उनकी जानकारी दी जाए। जिससे प्रशासन और व्यापारियों के बीच समन्वय बना रहे।

वहीं अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि शहर में सुगम यातायात व्यवस्था के लिए रामगढ़ शहर की यातायात व जाम की व्यवस्था को बेहतर बनाने में सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है। जिस पर आप लोग का भी सहयोग अपेक्षित है। वार्ता के उपरांत चेंबर द्वारा सभी व्यापारियों से अपील कि है कि अगर उनके पास भी कोई सुझाव हो तो प्रशासन के द्वारा मांगे गए बिंदुओं पर अपना सुझाव दे सकते हैं। जिसको चेंबर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से अग्रोत्तर बैठक में मिलकर उसका समाधान निकालने की कोशिश करेगा। अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह ने वार्ता के दौरान चेंबर को इस बात से अवगत कराया की पूरे शहर को जाम से मुक्त करने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। जिसमें शहर में जगह-जगह वेंडिंग जोन चौपाटी का निर्माण भी शुरू हो चुका है। वहीं नेहरू रोड,लोहार टोला,चट्टी बाजार, सुभाष चौक, थाना चौक में जाम की स्थिति ना रहे यात्रा सुगम कैसे हो इस पर विचार हो रहा छावनी अधिशासी अधिकारी से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में रामगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष मनजीत साहनी,उपाध्यक्ष अमरेश गणक, कोषाध्यक्ष दिनेश पोद्दार एवं कार्यकारिणी सदस्य मुरारी लाल अग्रवाल शामिल थे।