​रांची। आगामी 27 अक्टूबर को राज्य के मंत्रिपरिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।

​मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) से प्राप्त सूचना के अनुसार, यह बैठक निर्धारित तिथि को अपराह्न 03:00 बजे से शुरू होगी।

​इस बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और योजनाओं पर चर्चा होने तथा उस पर मंत्रिपरिषद की स्वीकृति मिलने की संभावना है।