बोकारो। पोलियो उन्मूलन के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब चास, रोटरी क्लब मिडिल टाउन कपल एवं रोटरी क्लब बोकारो द्वारा संयुक्त रूप से पोलियो जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

रैली में गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल (जीजीपीएस) एवं आदर्श विद्या मंदिर के इंटरेक्ट क्लब तथा जीसीएसटी के रोट्रेक्ट क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

रैली का शुभारंभ भारत माता की मूर्ति से हुआ। विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए रैली पुनः भारत माता की मूर्ति के समीप पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने पोलियो उन्मूलन एवं बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली में लोगों ने पोलियो उन्मूलन के नारे भी लगाए।

रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि पोलियो उन्मूलन उन्मूलन रोटरी इंटरनेशनल के प्रमुख सेवा अभियानों में से एक है। भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।रोटरी क्लब बोकारो की अध्यक्ष पूनम त्रेहान एवं मिड टाउन कपल के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि जनजागरूकता एवं नियमित टीकाकरण के माध्यम से ही आने वाली पीढ़ियों को इस बीमारी से सुरक्षित रखा जा सकता है।

क्लब के सचिव विनोद चोपड़ा ने रैली में सहयोग करने वाले सभी रोटरी, इंटरेक्ट एवं रोट्रेक्ट क्लब के सदस्यों की प्रशंसा की और उनका आभार व्यक्त किया।

सहायक मंडल अध्यक्ष पूजा बैद और निरूपमा सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि

दो बूंद जिंदगी की, पोलियो मुक्त भारत की पहचान। रेली मे जीजीएसइएसटीसी के निर्देशक प्रियदर्शी जरूहार,ललिता चोपड़ा,संजय रस्तोगी, नरेंद्र सिंह, विजय अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल पूर्वी केजरीवाल, पल्लवी प्रसाद, कुमार अमरदीप, उषा कुमार, अनिल त्रेहान, डॉ मुंशी, डॉ राजदीप,देवाशीष सहाना,संध्या कुमार, प्रदीप रे, अनूप अग्रवाल, डॉ प्रियंका लांबा,अमीषा अग्रवाल, अशोक केडिया,खोनेन, अनूप दमिया,सरबनी ओझा, यशिका अंजलि कुमारी, हर्षित, आनंद जयसवाल,रोहित वर्मा, सुमित पांडे अपूर्वा सिंह आदि शामिल थे।