बोकारो। रोटरी क्लब बोकारो स्टील सिटी, रोटरी क्लब चास एवं रोटरी क्लब बोकारो मिडटाउन कपल्स द्वारा आज, 24 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य लोगों को पोलियो टीकाकरण के प्रति जागरूक करना और पोलियो मुक्त विश्व के निर्माण का संदेश देना था।
रैली चास पुल से शुरू होकर चास मुख्य बाजार से गुजरी। इसमें तीनों क्लबों के रोटेरियनों तथा गुरु गोबिंद पब्लिक स्कूल (GGPS) के इंटरैक्टर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने “End Polio Now” के संदेश वाले बैनर एवं तख्तियां लेकर लोगों से बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक दिलाने की अपील की।
रैली का नेतृत्व असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन पूजा बैद एवं रोटेरियन निरुपमा सिंह ने किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब बोकारो स्टील सिटी की अध्यक्ष रोटेरियन पूनम त्रेहन, रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष रोटेरियन मुकेश केजरीवाल तथा रोटरी क्लब बोकारो मिडटाउन कपल्स के अध्यक्ष रोटेरियन मोहित अग्रवाल उपस्थित थे।
रैली में डॉ. राजदीप, संध्या राज, देवाशीष सहाना, खोनेन लियू, डॉ. एस. सी. मुंशी, डॉ. अनिल त्रेहान, अशोक केड़ी, मुन्ना सिंह, बिनोद चोपड़ा, उषा, अनूप अग्रवाल, अमीषा अग्रवाल एवं प्रियंका लांबा सहित अनेक रोटेरियनों और इंटरैक्टर्स ने भाग लिया।
इस संयुक्त आयोजन के माध्यम से तीनों क्लबों ने पोलियो उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और लोगों से टीकाकरण अभियान में सहयोग करने की अपील की।
