रामगढ़। रामगढ़ शहर के चट्टी बाजार में स्थित गुईया पोखर में दोपहर के समय एक युवक पनडुब्बी चिड़िया पकड़ने तालाब में कूदा लेकिन पानी से बाहर नहीं निकल पाया। जानकारी के अनुसार दोपहर 1:00 के लगभग चार युवक तालाव के किनारे पहुंचे उनमें से एक युवक ने तलाव में तैर रहे पनडुब्बी चिड़िया को गुलेल से मारा और उसे लेने के लिए पानी में कूदा लेिकन वह बाहर नहीं निकल पाया। स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी रामगढ़ थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद प्रशासन ने तालाब में डूबे युवक की खोज के लिए गोताखोरों को बुलवाया और खोजबीन शुरू कर दी। देर शाम तक शव का कुछ पता नहीं चल पाया है।
जिला
ब्रेकिंग
