देवघर। खाद्य सुरक्षा विभाग, देवघर की टीम ने सारवां क्षेत्र में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की औचक जांच की। इस दौरान अनमोल आइस एंड आइसक्रीम में 13 बोतल एक्सपायरी आइसक्रीम फ्लेवर पाए गए, जिन्हें मौके पर नष्ट कराया गया। वहीं, सौम्या स्वीट्स में माज़ा कोल्ड ड्रिंक की 20 बोतलें एक्सपायरी पाई गईं। उक्त एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक को खाद्य कारोबार संचालक की सहमति से मौके पर नष्ट कराया गया। इसके अतिरिक्त, गोरस आइसक्रीम, चौधरी स्वीट्स, जय माता दी स्वीट्स, चौधरी स्वीट्स एवं सौम्या स्वीट्स में जलेबी, बालूशाही एवं गजिया सहित मिठाई उत्पादों की जांच की गई। साथ ही चौधरी स्वीट्स में जलेबी एवं बालूशाही में कृत्रिम खाद्य रंग पाए जाने के संबंध में कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर संबंधित खाद्य कारोबारियों को नोटिस दिए गए। एक्सपायरी उत्पाद पाए जाने के मामलों में भी संबंधित खाद्य कारोबारियों को नोटिस जारी किए गए। छापेमारी में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी शैलेश कुमार यादव एवं अंजलि विवा मिंज शामिल रहे।
जिला
ब्रेकिंग
