जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर कार्यरत मजदूरों ने बोनस भुगतान और वेतन कटौती की शिकायत को लेकर जौहर झारखंड श्रमिक महासंघ के नेतृत्व में एक दिवसीय 'टूल डाउन स्ट्राइक' की।
यूनियन नेता राजीव पांडेय ने ठेकेदार और प्रबंधन के साथ वार्ता कर मजदूरों को बोनस का जल्द भुगतान करने तथा वेतन कटौती रोकने की मांग रखी। राजीव पांडेय ने चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो 11 अक्टूबर के बाद मजदूर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे और ठेकेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए आंदोलन तेज किया जाएगा।
इस दौरान कांग्रेस नेता रंजीत झा, वेद प्रकाश तिवारी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नलिनी सिन्हा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
