रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के तहत 26 और 27 अक्टूबर को मुख्यालय (दरभंगा हाउस परिसर, रांची) में 'सतर्कता महोत्सव-2026' का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष महोत्सव की थीम “Probity for Prosperity : सत्यनिष्ठा से समृद्धि” रखी गई है।
इस दो दिवसीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज और कार्यस्थल पर सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता व नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाना है। साथ ही, इसके माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
26 अक्टूबर (सोमवार) को सुबह 10:30 बजे उद्घाटन समारोह के बाद स्ट्रीट पेंटिंग, रंगोली, पॉट पेंटिंग प्रतियोगिताएं और शाम को 'नारी शक्ति वंदन' (समूह श्रेणी) का आयोजन होगा।
27 अक्टूबर (मंगलवार) को सुबह 11:00 बजे से फेस पेंटिंग और एकल गायन प्रतियोगिताएं होंगी। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।
