बोकारो। बोकारो में बुधवार को भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर तथा दिल्ली पुलिस द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ किए गए अभद्र व्यवहार के विरोध में बोकारो जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष जवाहर लाल महथा के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन द्वारा विरोध मार्च निकाला गया। सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष जवाहर लाल महथा ने कहा कि मतदाताओं को मताधिकार से बंचित करने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा दायर किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व आज स्वतंत्रता की दूसरी लड़ाई लड़ी जा रही है, पहले गोरो से अब चोरों से लड़ाई जारी है। श्री महथा ने आगे कहा कि अंग्रेजो के टुकड़ों पर पलने वाले RSS के लोग आज भारत के संविधान और लोकतंत्र पर जो प्रहार कर रहे हैं, कांग्रेस पार्टी इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगी।

माले नेता दिलीप तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव जनता का संवैधानिक अधिकार है।

सीपीआई नेता पीके पांडे ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी धांधली अथवा मतदाता सूची से संबंधित अनियमितता लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। राजद नेता घनश्याम चौधरी ने कहा कि एफआईआर की प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और सभी पात्र मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

सभा को अब्दुल्ला अंसारी, विश्वनाथ बनर्जी, दिलीप ओझा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जवाहरलाल महथा ने जबकि संचालन, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कौशल किशोर एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशील झा ने दिया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, सभी प्रखंड अध्यक्षगण, सभी मंडल अध्यक्षगण एवं इंडिया गठबंधन के अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।