जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को जमशेदपुर में सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प का संदेश गूंजा। भाजपा जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम जिला के संयुक्त तत्वावधान में साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के तहत ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। सभा के बाद बोधि मंदिर मैदान से सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। बोधि मंदिर मैदान में दोनों नेताओं के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना और उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण के लिए किए गए कार्यों को स्मरण किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के संबोधन के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से शपथ दिलाई। इसके बाद सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा बोधि मंदिर मैदान से निकलकर स्ट्रेट माइल रोड गोलचक्कर तक पहुंची और पुनः बोधि मंदिर मैदान लौटकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने हाथों में मशाल थामकर सेवा, समर्पण और विकसित भारत का संदेश दिया। वहीं कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाती तख्तियां लेकर और विभिन्न नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के पश्चात मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्षों में देश ने सुशासन, गरीब कल्याण और जनहितकारी योजनाओं के क्षेत्र में एक स्वर्णिम काल देखा है। आज भारत आत्मविश्वास के साथ विकास की नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है। पीएम नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि भारत की अर्थव्यवस्था को और सशक्त बनाते हुए इसे विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ाया जाए और वर्ष 2047 तक भारत को एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाया जाए।

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने ‘सेवा ज्योति यात्रा’ एवं ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ को सफल बनाने के लिए जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी भाजपा पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्षों का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सेवा को साधना मानकर राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करना ही भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान है।

इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, मीरा मुंडा, बाबूलाल सोरेन, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, राजेश शुक्ल, मनोज सिंह, जटाशंकर पांडेय, अमरप्रीत सिंह काले, कुसुम पूर्ति, मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, अनिल मोदी, संजीव कुमार, संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, रूबी झा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रीना चौधरी, रेणु सिन्हा, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, प्रेम झा, अखिल सिंह, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, अमित सिंह, उज्ज्वल सिंह, किशोर ओझा, राकेश दुबे, पप्पू सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, नीतीश कुशवाहा, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, पोरेश मुखी, सागर राय, सुशीला शर्मा, अजय श्रीवास्तव, पवन अग्रवाल, हरिकिशोर तिवारी, पंचम जंघेल, नित्यानंद सिन्हा, अशोक चौहान, गंगा साहू, ओमप्रकाश, महावीर सिंह, पप्पू सिंह, शशांक शेखर, प्रकाश दुबे, चिंटू सिंह, शैलेश गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, मनोज सिंह समेत विभिन्न मंडलों के अध्यक्षगण, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।