राँची। राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपों में निलंबित वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे को निलंबन मुक्त कर दिया है। निलंबन समाप्त होने के बाद उन्होंने कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में अपना योगदान दे दिया है।
आईएएस चौबे पर शराब घोटाले में मैनपावर एजेंसियों के साथ साठगांठ कर राजस्व को करोड़ों के नुकसान का आरोप है, जिसके तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने उन्हें गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन पर प्रभाव का इस्तेमाल कर करीबियों के नाम गलत तरीके से जमीन म्यूटेशन कराने के दो अन्य मामले भी दर्ज हुए थे।
अदालत से सभी मामलों में जमानत मिलने के बाद वे जेल से बाहर आए, जिसके बाद सरकार ने उन्हें फिर से सेवा में बहाल करने का निर्णय लिया है।
