रांची। झारखंड प्रदेश भाजपा की ओर से राष्ट्रवादी विचारक और 'एकात्म मानववाद' के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। देशभर की तरह झारखंड में भी इस अवसर को 'अंत्योदय दिवस' के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाजपा नेताओं ने पंडित जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों और उच्च आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय और पंडित दीनदयाल नगर स्थित उनकी प्रतिमा के पास श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन समाज के गरीब, पिछड़े और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहा।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दीनदयाल जी का संपूर्ण जीवन त्याग, तपस्या और सेवा भाव का अनुपम उदाहरण है। वे 'राष्ट्र प्रथम', 'वसुधैव कुटुंबकम' और 'एकात्म मानववाद' का मंत्र देने वाले महान विचारक थे।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, महामंत्री गणेश मिश्रा, मनोज सिंह, अमर कुमार बाउरी, रांची विधायक सीपी सिंह, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, डिप्टी मेयर नीरज कुमार सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।