बेरमो। जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच तेनुघाट-बोकारो नहर रोड पर चांपी के पास गुरुवार की देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक अनियंत्रित फॉरच्यूनर कार सीधे नहर में जा गिरी। हालांकि, कार में सवार दो युवकों ने ऐन वक्त पर गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान जैनामोड़ के टांड़ मोहनपुर निवासी रोहित कुमार और बबलू कुमार के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि दोनों युवक फिलहाल खतरे से बाहर हैं।
जिला
ब्रेकिंग
