रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस एवं पब्लिक रिलेशंस विभाग ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता की छाप छोड़ी है। नई दिल्ली में आयोजित 'ET Business Excellence & Leadership Summit 2026' में सीसीएल को प्रतिष्ठित'स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवॉर्ड'से सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार विभाग द्वारा जनसंपर्क और संचार के क्षेत्र में किए गए नवाचार, रचनात्मक पहलों और पीआर प्रोफेशनल्स के लिए प्रभावी मंच तैयार करने के उल्लेखनीय प्रयासों के लिए दिया गया है। नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह के दौरान मशहूर अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने सीसीएल के CC&PR विभाग के महाप्रबंधक व प्रमुख आलोक कुमार गुप्ता और मैनेजर (CD) मयंक कश्यप को यह सम्मान सौंपा।

सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में कंपनी ने कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन और ब्रांडिंग में रचनात्मकता को बढ़ावा दिया है। इन प्रयासों से राष्ट्रीय स्तर पर सीसीएल की सकारात्मक छवि और मजबूत हुई है।

सीसी एवं पीआर विभाग की कई रणनीतिक पहलों ने ब्रांडिंग को नया आयाम दिया है, जिनमेंनया सीसीएल लोगो एवं टैगलाइन का सफल क्रियान्वयन,कोलकर्मियों के समर्पण को दर्शाती वॉल म्यूरल पेंटिंग,‘कबाड़ से कंचन’ और ‘वार अगेंस्ट वेस्टेज'अभियान और नेशनल पीआर कॉन्क्लेव का आयोजन शामिल है।

कोलकर्मियों के सम्मान में स्पेशल कस्टमाइज्ड पोस्टल स्टाम्प जारी करना इसके अलावा, हाल के वर्षों में प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सीसीएल से जुड़ी खबरों की गुणवत्ता और कवरेज में बड़ा सुधार हुआ है, जिससे मीडिया संबंधों को भी नया विस्तार मिला है। राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान पूरे सीसीएल परिवार को संचार के क्षेत्र में नए प्रयोगों और उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित करेगा।