चतरा: जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के पथरिया गांव निवासी रंजीत विश्वकर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दुर्घटना हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड के सलाहारा–रंजीता मार्ग पर हुई।

जानकारी के अनुसार, रंजीत विश्वकर्मा किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान सलाहारा–रंजीता के समीप उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवक की असामयिक मौत की खबर मिलते ही पथरिया गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।