चतरा। पुलिस ने झारखंड-बिहार सीमा के समीप गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 9 किलो 150 ग्राम गांजा, 750 एमएल की 11 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब और तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद की है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है।

सोमवार को जिला मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि कार्रवाई एसपी अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हंटरगंज थाना क्षेत्र के भोंदल गांव निवासी रोहित कुमार (23) और बाजार निवासी पवन कुमार (24) के रूप में हुई है।

एसडीपीओ ने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।