रांची। राजधानी रांची के डोरंडा स्थित रीजनल पे एंड अकाउंट्स ऑफिस में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के मामले में तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्यालय भारत सरकार के सुरक्षा बलों के पेंशन और अन्य वित्तीय सुविधाओं से संबंधित कार्यों का संचालन करता है। सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में एक सीनियर अकाउंट ऑफिसर और दो असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर शामिल हैं। सीबीआई के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सीनियर अकाउंट ऑफिसर संतोष कुमार महतो तथा असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर सुनील कुमार और सुजीत कुमार सिंह शामिल हैं। सीबीआई की टीम सभी अधिकारियों से आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई में जुटी है।