बड़कागांव। थाना क्षेत्र के महुगाईखुर्द गांव में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 72 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए तीन मोबाइल फोन, चांदी की पायल और 11,600 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, नंदकिशोर प्रजापति ने 31 जुलाई को चोरी को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने 2 अगस्त को काशिफ खान उर्फ अंसर इमाम और अशहर रजा उर्फ मो. राजा को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
