​रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया के अंगरक्षक की संदिग्ध मौत के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आक्रामक रुख अपनाते हुए एक प्रदेश स्तरीय उच्च-स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर गठित यह पांच सदस्यीय समिति घटना के हर पहलू की गहराई से पड़ताल करेगी और मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए तथ्यों को सामने लाएगी।

इस समिति की कमान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा को सौंपी गई है। समिति में भानु प्रताप शाही,गीता कोड़ा,आरती कुजूर और

​विवेकानंद सिंह सदस्य बनाए गए हैं।