रांची। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से एचईसी(हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) के पुनरुद्धार के लिए गठित 6-सदस्यीय केंद्रीय संसदीय उप-समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने औपचारिक मुलाकात की।
इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री और संसदीय उप-समिति के सदस्यों के बीच एचईसी की वर्तमान स्थिति और इसके पुनरुद्धार से जुड़ी भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में तिरुची शिवा (अध्यक्ष, केंद्रीय संसदीय उप-समिति व सांसद, राज्यसभा),विजय हांसदा (सांसद),
सुलता देव (सांसद, राज्यसभा),कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी (सांसद), हँसमुखभाई सोमाभाई पटेल (सांसद) और चंदन चौहान (सांसद) उपस्थित थे।
प्रतिनिधिमंडल ने एचईसी को फिर से पटरी पर लाने और इसके दीर्घकालिक विकास के लिए तैयार की जा रही रणनीतियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
