चास/बोकारो। फिट इंडिया अभियान-2026 के तहत रविवार को सीआरपीएफ की 26वीं बटालियन, आईटीआई मोड़ चास की ओर से ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। साइकिल रैली में कमांडेंट राजीव रंजन समेत अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कमांडेंट ने कहा कि फिट रहना प्रत्येक सैनिक के जीवन का अहम हिस्सा है। ऐसे आयोजन स्वस्थ जीवनशैली के साथ अनुशासन, टीम भावना और सामूहिक सहभागिता को भी बढ़ावा देते हैं। रैली के माध्यम से जवानों ने आम लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी यशवीर सिंह, एडजुटेंट अरविंद कुमार रजक समेत अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
