जमशेदपुर। लगातार हो रही बारिश के कारण बागबेड़ा के विभिन्न इलाकों में नदी का जलस्तर बढ़ने से कई घरों में पानी घुस गया है। बाढ़ और जलजमाव की स्थिति की जानकारी मिलते ही पोटका विधायक संजीव सरदार ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए तत्काल राहत अभियान चलाने का निर्देश दिया।
विधायक के निर्देश पर झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेवा शिविर लगाकर जरूरतमंद परिवारों के बीच 1000 पैकेट ब्रेड और केले वितरित किए। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधियों ने कहा कि लगातार बारिश से जिन परिवारों के घरों में पानी घुस गया है, उनकी परेशानी को देखते हुए राहत कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार आगे भी राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
मौके पर तरुण सरदार, पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कु, प्रखंड सचिव जगत मार्डी, मनोज नाहा, पिंटू प्रसाद, मायावती टुडू, नीता सरकार, द्रौपती मुंडा, सुनील गुप्ता, संजय महतो समेत झामुमो के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
