दुमका। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन के लिए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शुक्रवार को दुमका पहुंचे। दुमका एयरपोर्ट पर उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे और वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट परिसर में राज्यपाल को 'गार्ड ऑफ ऑनर' भी दिया गया।
स्वागत के दौरान डीआइजी अंबर लकड़ा, एसपी पीतांबर सिंह खेरवार सहित जिले के कई वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
राज्यपाल कल सुबह 08:40 बजे लोक भवन में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।सुबह 08:48 बजे लोक भवन से पुलिस लाइन मैदान के लिए रवाना होंगे।सुबह 08:51 बजे पुलिस लाइन मैदान पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में राष्ट्रध्वज फहराएंगे।
झंडोत्तोलन के बाद राज्यपाल परेड का निरीक्षण करेंगे और समारोह के विभिन्न सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
मुख्य समारोह के समापन के बाद राज्यपाल लोक भवन लौटेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10:55 बजे वे लोक भवन से दुमका एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे। 11:05 बजे एयरपोर्ट पहुंचने के उपरांत, सुबह 11:15 बजे वे राजकीय हेलीकॉप्टर से रांची के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
