रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शिक्षक दिवस के अवसर पर लोक भवन में भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा और दर्शन के क्षेत्र में डॉ. राधाकृष्णन का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनके विचार समाज को ज्ञान, संस्कार और मानवीय मूल्यों से जोड़ते हैं। राज्यपाल ने राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले सभी शिक्षकों को 'शिक्षक दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।
